फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी करने के बाद थाना पहुंची बेटी, कहा- पापा ने अपहरण का झूठा केस किया था, मैंने अपनी मर्जी से ऐसा किया

Wed, 12 Mar 2025 11:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

घनश्यामपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। दोनों ने शादी करने के बाद स्वयं थाना पहुंचकर यह जानकारी दी। लड़की ने अपने पिता पर झूठा केस करने का आरोप लगाया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव से 24 घंटे पूर्व गायब हुई नाबालिग लड़की ने थाना पहुंचकर अपने पिता द्वारा दर्ज अपहरण की प्राथमिकी को झूठा बताया है। उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से एक नाबालिग लड़के से शादी की है, और उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल से पति पत्नी बने है। दोनों कानूनी रूप से नाबालिग हैं। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 

जानिए, क्या था मामला

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने पांच मार्च को घनश्यामपुर थाना में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सुधीर पासवान, अशोक पासवान, विक्रम कुमार झा सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि इन लोगों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर के गहने और कुछ नकद रुपये लेकर गायब कर दिया। इसी बीच बुधवार को लड़की ने थाना पहुंचकर बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। पुलिस के अनुसार, दोनों प्रेमी युगल कानूनी रूप से नाबालिग हैं।


दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा
मामले में घनश्यामपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। दोनों ने शादी करने के बाद स्वयं थाना पहुंचकर यह जानकारी दी। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई के निर्देश मिलेंगे। इस घटना से संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाएं न्यायालय के आदेश के अनुसार पूरी की जाएंगी।

जानिए, कौन है मनीषा?,जिसका तीसरे दिन भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें