फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में अपराधियों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, परिजनों ने जमकर किया बवाल

Thu, 13 Apr 2023 07:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। सदर अस्पताल में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव को बिना पोस्ट मोर्टम कराये ले भागे। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पचदमियां की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में अपराधियों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान को घर घुसकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने गोली लगते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर के कुर्सी, स्ट्रेचर आदि को पटकने लगे। लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पचदमियां की है।

विज्ञापन


घर पर आकर पहले बात की फिर मार दी गोली
परिजनों का कहना है कि राकेश पासवान के घर पर बाइक सवार अपराधी आए और बातचीत करने के दौरान राकेश को गोली मार कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही जबतक लोग वहां पहुंचते अपराधी घटनास्थल से फरार हो चुका था। इधर, अस्पताल में हंगामा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस के द्वारा समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए और राकेश पासवान के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लेकर चले गए।

CCTV की मदद से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस
परिजनों ने कहा कि राकेश की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें