फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सुपौल में शिक्षक दंपती के घर चोरी, नकदी सहित लाखों के जेवर ले उड़े चोर, जांच शुरू

Thu, 13 Apr 2023 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul Crime: बिहार के सुपौल जिले में एक शिक्षक दंपती के घर चोरी हुई है। घर से स्कूल जाते ही शिक्षक दंपती के घर में चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों की चोरी कर ले गए। फिलहाल, दंपती ने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है।
 
विज्ञापन
शिक्षक दंपती के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। रोजाना आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। कानून को हाथ में लेना उनके लिए आम हो गई है। ताजा मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर-19 में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने शिक्षक दंपती के सुने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शिक्षक दंपती के घर से नकद रुपये सहित लाखों के जेवरों की चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में शिक्षक दंपती ने बताया कि हम लोग गुरुवार सुबह स्कूल होने के कारण दोनो पति-पत्नी घर बंद कर स्कूल चले गए थे। हम पति-पत्नी घर में अकेले रहते हैं। बच्चे सब बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। इसलिए घर को बंदकर चले जाते हैं। स्कूल से वापस जब घर लौटे तो देखे कि घर में सामान बिखरा पड़ा है और घर व गोदरेज का ताला टूटा हुआ है। सुबह हम लोगों के स्कूल चले जाने के बाद करीब सात बजे से दस बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

अज्ञात चोरों ने घर के गोदरेज में रखे नकद करीब 25 हजार रुपये और छह भरी सोना के जेवर समेत लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिया है। इधर, घटना की जानकारी स्थानीय त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें