फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: आरा में 500 रुपये के विवाद में युवक की दोनों आंखें फोड़ी, फिर गला दबाकर हत्या की

Thu, 11 Jan 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

बिहार में भोजपुर जिले के तहत आने वाले आरा में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि महज पांच सौ रुपये के लिए युवक की दोनों आंखें फोड़ दिया और गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महज 500 सौ रुपये के लिए चार दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त को घर से पार्टी मनाने के बहाने बुलाकर चाकू से आंख निकाल ली और गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


वहीं, सभी आरोपी इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही बाधार में फेंक कर फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने इस घटना को अंजाम देने का आरोप गांव के ही नामजद लोगों पर लगाया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव का है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह है। जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल में भेज दिया। जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन भी शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई राधा सिंह ने बताया कि शाम को मेरे छोटे भाई मनोज सिंह को उसके गांव के ही चार दोस्तों ने घर से पार्टी मनाने के बहाने बुलाकर ले गए। जब देर रात तक वो घर नहीं आया तो हम लोग उसे ढूंढने का काफी प्रयास किए। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


हम लोग उन दोस्तों से भी अपने भाई के बारे में पता करने की कोशिश की। लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। गुरुवार सुबह हम लोगों को गांव के ही लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि मेरे भाई की चाकू से आंख फोड़ कर और गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उसके शव को गांव के पास संवरी पुल के समीप खेत में फेंक दिया गया है।

मेरा भाई मजदूरी का काम करता था और गांव के ही ओकील महतो के लड़के अजय महतो के पास उसका 500 रुपये मजदूरी का बकाया था, जिसको लेकर वो रुपये की मांग कर रहा था। इसी विवाद में उसके दोस्तों ने उसे पार्टी मनाने के बहाने पहले घर से बुलाया और खेत में ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। 

वहीं, इस घटना की छानबीन कर रहे मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि बारा बसंतपुर गांव के पास एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की किसी धारदार हथियार से आंख निकाल कर और गला दबाकर हत्या की गई है। 

प्रथम दृष्टया हत्या का कारण 500 रुपए मजदूरी मांगने के विवाद में दोस्तों के द्वारा दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में शामिल आरोपियों को शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बहरहाल, दोस्तों के द्वारा अपने ही जिगरी दोस्त की हत्या करने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें