फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गोपालगंज में वस्त्रालय-ज्वेलरी शॉप में 20 लाख की चोरी; दो संदिग्धों से हिरासत में हो रही पूछताछ

Sat, 23 Dec 2023 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Crime: अब गोपालगंज से एक व्यवसायी की वस्त्र और आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान में गहनों के नाम पर कुछ भी नहीं छोड़ा। अपनी दुकान का यह हाल देख दुकानदार की हालत खराब हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक कपड़ा सह ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। इस घटना में चोर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कपड़ों की चोरी कर आराम से फरार हो गए। चोरी की इस घटना की पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। हालांकि यह घटना थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर घटी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटेया नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 धनौरी गांव निवासी भारत रौनियार की लगभग 10 वर्षों से कटेया बाजार स्थित बस स्टैंड के पास प्रभु नाथ वस्त्रालय और ज्वेलरी शॉप की दुकान है। भारत प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की रात अपनी दुकान बढ़ाकर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा है और पीछे से छत से सटी दीवार कटी हुई है। ज्वेलरी की तिजोरी से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण गायब हैं। दुकान की यह स्थिति देख वह चिल्लाने लगे। शोर सुन आसपास के दुकानदार दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि दुकान में एक भी आभूषण नहीं है। इसके बाद पीड़ित भारत ने इस घटना की जानकारी कटेया पुलिस को दी। सूचना मिलने के महज पांच मिनट बाद ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
 
व्यवसायियों ने की डॉग स्क्वाड टीम बुलाने की मांग
दुकान में हुई चोरी की घटना की बात धीरे-धीरे पूरे बाजार में फैल गई। बाजार के व्यवसायी कुछ देर में ही बस स्टैंड के पास इकट्ठा हो गए। व्यवसायियों ने पुलिस से डॉग स्क्वाड की टीम बुलाकर जांच करने की मांग करने लगे। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने व्यवसायियों की इस मांग को पूरा करने की बात कही। उन्होंने अपने वरीय अधिकारी से बात कर डॉग स्क्वाड की टीम से जांच करने के लिए पूछा। उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। डॉग स्क्वाड की टीम के आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


कटेया पुलिस चोरी की इस घटना का खुलासा करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है। पुलिस इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि 10 महीने पहले हुई चोरी के मामले में कुछ लोग जेल गए थे। आज वे लोग जेल से छूटकर बाहर घूम रहे हैं। पुलिस की उन पर भी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें