फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: हथियार के दम पर फाइनेंस कंपनी में लूट, ग्राहक बन ऑफिस में घुसे थे लुटेरे, एक को दौड़ाकर पकड़ा

Mon, 15 Jan 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार में मोतिहारी जिले के तहत आने वाले नगर थाना बलुआ में उस जगह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, जहां हमेशा पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या नगर थाना क्षेत्र के चोरों और डकैतों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में दिनदहाड़े बाइक सवार करीब दस की संख्या में आए बदमाशों ने श्रीराम फाइनेंस कार्यालय में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान सभी कर्मी को हथियार के दम पर एक कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान कर्मी और आसपास के दुकानदार ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसके पास से दो पिस्टलस, तीन मैगजीन और लूटा हुआ कार्यालय के सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क बरामद हुआ है। लोगों द्वारा जैसे ही लुटेरे की पिटाई शुरू की गई, तभी नगर थाना की पैंथर पार्टी आ गई। जहां से उसे लेकर नगर थाना पहुंची और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


ग्राहक बन घुसा था कार्यालय में
फाइनेंस कर्मी साकिब खान ने बताया कि वह दस बजे के करीब कार्यालय में आया था और रोजाना की तरह आने के साथ काम करने लगा। तभी 10:25 बजे चार पांच की संख्या में मंकी कैप पहने हुए लोग घुसे। उसके बाद अचानक सभी दोनों हाथ में हथियार निकाले और पहले हमें कब्जे में लेकर बगल के कमरे में ले जाकर बंद कर दिए, उसके बाद एक-एक कर सभी कर्मियों को उसी तरह से बंद किया। फिर मैनेजर सर के साथ मारपीट किया, सभी काउंटर को खोल कर देखा, कितना पैसा लूटा है, यह अभी अस्पष्ट नहीं हुआ है, वह मैनेजर बताएंगे।

रात में चोरी दिन में डकैती
नगर थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर की चोरी कर फरार हो गया थे। उसके बारे में नगर थाना की पुलिस सोच ही रही थी कि अगले दिन सुबह में श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


लूट की सूचना मिलने के बाद जांच करने पहुंचे सदर एएसपी राज ने बताया कि श्रीराम फाइनेंस के पैसे की लूट नहीं हुई है। कर्मी आसपास के दुकानदार ने साहस का परिचय देते हुए एक लुटेरे को हथियार के साथ पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ में पता चला है वह छपड़ा का रहने वाला है। उसके गिरोह की भी पहचान हो गई है, जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें