फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सामूहिक दुष्कर्म: शादी में गाना गाने के लिए बुलाई गई थी सिंगर, तीन लोगों ने मिलकर की दरिंदगी 

Sun, 08 May 2022 09:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विवाह में बतौर गायिका एक युवती को बुलाया गया था। लेकिन तीनों आरोपियों ने युवती को अलग कमरे में बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना से एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां के रामकृष्ण नगर में शुक्रवार रात एक युवती से तीन लोगों ने मिलकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक, पटना के रामकृष्ण नगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत ज्योतिबाबा पथ पर एक विवाह समारोह हुआ था। इस विवाह में बतौर गायिका एक युवती को बुलाया गया था। शादी के दौरान उसकी परफॉरमेंस होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही तीनों आरोपियों ने युवती को अलग कमरे में बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। 

युवती ने फोन पर दी पुलिस को सूचना 
किसी तरह युवती ने तीनों के चुंगल से खुद को छुटाया ओर एक दूसरे कमरे में पहुंच गई। युवती ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दरिंदगी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आई गायिका के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला आरोपी से पहले से परिचित थी। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें