फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: समस्तीपुर में भाजपा नेता की सरेआम हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग

Sun, 28 Aug 2022 08:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्वर्ण कारोबारी व भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य व मंडल प्रभारी रघुवीर कुमार स्वर्णकार उर्फ नाथू जी शनिवार शाम दुकान से घर लौटे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनके घर में घुस गए और उनको गोली मार दी। 
विज्ञापन
समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर में शनिवार शाम भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या खानपुर थाना इलाके के सिरोपट्टी गांव में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइक से आए बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय भाजपा नेता की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण कारोबारी व भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य व मंडल प्रभारी रघुवीर कुमार स्वर्णकार उर्फ नाथू जी शनिवार शाम दुकान से घर लौटे थे। उनके साथ सहयोगी दिलीप कुमार था। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनके घर में घुस गए। जब तक रघुवीर कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हमले में भाजपा नेता के अलावा उनके सहयोगी दिलीप कुमार के हाथ में भी गोली लगी। 

पैसा व आभूषण लेकर फरार 
बताया जा रहा है कि गोली दागने के बाद बदमाश स्वर्ण व्यापारी के पास मौजूद एक बैग लेकर फरार हो गए। इस बैग में नगदी और आभूषण थे। जैसे ही इस वारदात की सूचना पुलिस को मिली, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं भाजपा नेता की हत्या के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर खानपुर मार्गघ घंटो जाम रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें