फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दबंगो ने पिस्तौल दिखाकर बाइक में डलवाया पेट्रोल, फिर पंप और दो वाहनों में लगा दी आग

Wed, 18 May 2022 04:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दबंगो ने पेट्रोल पंप में लगाई आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीतीश सरकार के अपराध पर लगाम लगाने वाला दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। यहां जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के पीछे लोग रंगदारी की डिमांड पूरी ना होना बता रहे हैं।

विज्ञापन


बांके बाजार थाना क्षेत्र इलाके में तरवन मोड़ पर स्थित अनन्या पेट्रोल पंप पर ये वाकया बीती रात करीब 11 बजे हुआ। पेट्रोल पंप मालिक विजय प्रसाद ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दो लोग आए उन्होंने पिस्तौल दिखाकर बाइक की टंकी फुल करवाई और बिना पैसे दिए चले गए। इस मामले की हमने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद रात में वे लोग कुछ अन्य लोगों के साथ आए और जमकर हंगामा काटा। इसके बाद दबंगो ने पेट्रोल छिड़ककर वहां आग लगा दी। विजय प्रसाद ने बताया कि  इस दौरान उन लोगों ने वहां खड़ी एक स्कूल बस और बाइक में भी आग लगा दी।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर गया पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें