फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, मायके वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप

Sat, 30 Sep 2023 12:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Crime: बिहार के नालंदा जिले में एक विवाहित महिला का उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मायके वालों का आरोप है कि बेटी का गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल, सुसरालीजन घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक महिला और मायके वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में शनिवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। मामला मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरावां गांव का है। मृतका की पहचान रौशन कुमार की (25) वर्षीया पत्नी सीमा कुमारी के रूप में की गई है। मायके वाले ससुराली परिवार पर दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर निवासी मृतका के पिता साधु यादव ने बताया, शुक्रवार देर रात बेटी के ससुराल से फोन आया कि उसे सांप ने काट लिया। इसके उपरांत देर रात वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां देखा कि शव कमरे में पड़ा हुआ है और गले में काला निशान है। ससुराल के परिवार घर छोड़ फरार हैं और सीमा के दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास थे।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराली परिवार सीमा कुमारी को प्रताड़ित किया करते थे। छह महीने पहले ही रौशन कुमार को एक लाख रुपये और एक मोटर साइकिल दी गई थी। बाबजूद ससुराल के परिवार का प्रलोभन कम नहीं हुआ और हमेशा मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सीमा कुमारी की सास और ननद ने गला घोंटकर हत्या कर दी, उन लोगों को फोन कर तरह-तरह की बातें बताने लगी। घटना के वक्त रौशन कुमार घर में मौजूद नहीं था, वह कलकत्ता के निजी कंपनी में काम करता है। जो पत्नी की मौत की सूचना पाकर घर आ रहा है।

दरअसल, छह साल पहले गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर निवासी साधु यादव ने अपनी बेटी सीमा कुमारी की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव निवासी रौशन कुमार से किया था। मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा, जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ससुराली परिवार घर छोड़ फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें