फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सुपौल में बर्थडे केक काटने जा रहे दो युवकों पर फायरिंग, गंभीर हालत में दरभंगा रेफर

Thu, 06 Jul 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar Crime: बिहार के सुपौल जिले में दो युवकों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक जन्मदिन के मौके पर केक काटने जा रहे थे। इसी दौरान युवकों पर पायरिंग हो गई।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के निर्मली में बर्थडे पार्टी का केक काटने जा रहे युवक पर अज्ञात अपराधी द्वारा गोली चला देने से दो युवक घायल हो गए। घायल युवक में एक को गर्दन के पास से गोली छूकर निकली तो दूसरे को हाथ में गोली लगने की बात सामने आ रही है। जख्मियों की पहचान नदी थाना क्षेत्र के मौवाही गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार और मौवाही गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई। 

विज्ञापन


घायल युवक रोशन ने बताया कि जब वो ट्यूशन से लौट रहा था तो उसके दोस्त दीपक ने बर्थडे का केक काटने के लिए चाकू लाने को कहा। इसी दौरान वो अपने किसी दोस्त के पास रूम पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधी ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद जख्मी अवस्था में किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर दरभंगा रेफर कर दिया गया। जबकि इस घटना में जख्मी युवक का स्थानीय निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। हालांकि, घायलों के बयान में विरोधाभास सामने आ रहा है। उसके बाद निर्मली पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस के सामने घायलों ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें