कोरोना महामारी से जूझ रहे बिहार में बड़ी संख्या में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके बेहतर इलाज के लिए पेड आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को घर से अलग होटलों में आइसोलेट किया जाएगा।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पत्र लिखा है। विभाग द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों सहित अग्रिम पंक्ति में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मियों के पास घर में आइसोलेशन के लिए उचित सुविधाएं नहीं हैं, तो वो होटलों में क्वारंटीन हो सकते हैं। इसकी वयवस्था की जाए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानी पटना के होटल में बने आइसोलेशन सेंटर में प्रति कमरा खाना समेत चार हजार रुपये किराया तय किया गया है।
प्रमंडल मुख्यालय के जिला के होटल में प्रति कमरा व खाना समेत तीन हजार रुपये और अन्य जिला के होटल में प्रति कमरा व खाना समेत 2500 रुपये किराया तय किया गया है।