फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कोरोना की स्थिति का जायजा लेने तीन सदस्यीय टीम पटना पहुंची

Sun, 19 Jul 2020 09:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
केंद्रीय विशेष टीम पहुंची बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज केंद्र की विशेष टीम बिहार पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल समेत तीन लोगों की ये टीम आज बिहार में कोरोना के मामलों का जायजा लेगी और शाम में वापस दिल्ली लौट जाएगी। पिछले एक हफ्ते में बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।

विज्ञापन

 


वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार राज्य को पर्याप्त मदद दी जा रही है और राज्य में कोरोना की स्थिति को काबू में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बिहार में कोरोना वायरस के मामले 25,000 के करीब पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस टीम में तीन लोग होंगे जिसमें नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ. एसके सिंह और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्छल भी शामिल है। ये टीम बिहार में कंटेन्मेंट जोन का दौरा भी करेगी और राज्य की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जांच करेगी।
विज्ञापन


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र की ओर से बिहार में कोरोना वायरस की स्थिति पर लगातार नजर बनाई हुई है। सरकार ने कोरोना की जांच के लिए पिछले हफ्ते 50,000 रैपिड एंटीजन किट मंगवाए थे, जिसके जरिए केवल एक ही घंटे में कोरोना वायरस की जांच का परिणाम सामने आ जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें