तापमान की जांच करती पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बिहार में आज कोविड-19 के नए मामले सामने आए। जिसमें मुंगेर से नौ, मधुबनी से पांच और लखीसराय से तीन हैं। जिसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है। यह जानकारी बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने दी।
इससे पहले राज्य में कोरोना संक्रमित के तीन मामले आए थे जो मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार इलाके से थे। प्रधान सचिव ने कहा कि कोविड-19 के ये नए मरीज 12 से 17 साल की उम्र के बीच की महिलाएं हैं।
कुमार ने रविवार रात को ट्वीट करके कहा, 'हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें संक्रमण कहां से हुआ।' राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 219 हो गई है जबकि 56 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। वहीं दो लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है। अभी तक 16,985 नमूनों की जांच हुई है।