फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

Sun, 26 Apr 2020 10:31 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई - फोटो : Getty
विज्ञापन

बिहार के सारण, जमुई और भोजपुर में बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


वज्रपात की चपेट में आने से

  • सारण- 9 लोगों, 
  • जमुई- 2 लोगों
  • भोजपुर- 1 व्यक्ति की मौत हो गई

सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वज्रपात से झुलसे हुए लोगों के पूरे इलाज के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार वज्रपात की तीव्रता काफी अधिक थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में थे, इसका नतीजा यह रहा कि संभवित क्षति के मुकाबले वज्रपात से कम नुकसान हुआ।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपील की कि लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें