दरभंगा जिला के सोभन बाईपास में एम्स निर्माण का रास्ता अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। इसकी अगली कड़ी में आज राज्य सरकार ने दरभंगा एम्स के डायरेक्टर डॉ माधवानंद कार को 150.13 एकड़ भूमि हस्तांतरित करवा दिया है। अभी हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा एम्स निर्माण के लिए सोभन बाईपास वाली भूमि को उपयुक्त बताते हुए राज्य सरकार से भूमि पानी और बिजली उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद डीएमसीएच निरीक्षण करने आये स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी सोभन बाईपास वाली भूमि का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि 2024 के अंत तक दरभंगा एम्स निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस दिशा बिहार की सरकार की तरफ से तेजी से मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम चल रहा है। आज पटना में आयुष चिकित्सकों के कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की मौजूदगी में दरभंगा एम्स के डायरेक्टर डॉ माधवेन्द्र कार को 150.13 एकड़ भूमि के कागजात सौंप दिया गया।