फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घर में खाने के बाद परिवार के दो बच्चों की मौत, तीसरा गंभीर; मौत की वजह ढूंढ़ने के लिए जुटाए सैंपल

Mon, 12 Aug 2024 06:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Children Death : छपरा में तीन मौतों की खबरें चलीं, लेकिन 'अमर उजाला' ने पुष्टि की तो सामने आया कि तीसरा बच्चा गंभीर है। एक ही परिवार के दो बच्चों की यह मौत चौंकाने वाली इसलिए है कि इन्होंने कहीं बाहर नहीं, घर में खाना खाया था। सैंपल लेकर जांच हो रही।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण में एक ही परिवार से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय चिकित्सको ने दोनों की मौत का कारण डायरिया बताया है। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव की है। घटना के बाद अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को जब इसकी सूचना मिली तब भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव एक टीम पहुंच कर सभी बच्चों का जांच करने में जुट गई। हालांकि इन तीनों के अलावा किसी और बच्चे को किसी तरह की कोई बीमारी की सूचना नहीं मिल पाई है। लेकिन चिकित्सको की एक टीम एहतियात के तौर पर कोरेया गांव में जमी हुई है। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने बताया कि दोनों मासूमों की मौत किस कारण से हुई है, अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। हालांकि जांच के लिए दोनों का सैंपल लिया गया है, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। घटना के बाद पूरे परिवार व आसपास के घरों में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतकों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी नन्हक भगत के पुत्र शुभम कुमार (3) और पुत्री ज्योति कुमारी (5) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भाई-बहन की मौत के बाद बड़े भाई की भी तबीयत बिगड़ी 
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को नन्हक भगत के बड़े पुत्र गोलू को दस्त और उल्टी होने लगी। गोलू के बीमार होते ही उसके माता-पिता उसका स्थानीय चिकित्सक से इलाज करवाना शुरू कर दिए। उसके बाद शाम में शुभम के बाद ज्योति की भी तबीयत खराब हो गई। अब दोनों मासूम उल्टी और दस्त करने लगे। परिजनों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाने के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय चिकित्सक ने दोनों को गड़खा अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन आननफानन में दोनों को किसी तरह लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर दोनों भाई बहन की मौत हो गई उधर ज्योति और शुभम के बड़े भाई गोलू की भी हालत गंभीर होने लगी। ग्रामीणों की मदद से उसे भी गड़खा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें