फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर जदयू में संग्राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव ने पार्टी छोड़ी 

Fri, 27 Dec 2019 10:49 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : Facebook
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर जनता दल यूनाइटेड में मचा संग्राम थमा नहीं है। जदयू के प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव ख्वाजा शाहिद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नागरिकता कानून पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रूख को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन


ख्वाजा शाहिद शुरू से ही नागरिकता कानून के विरोध में थे जबकि पार्टी ने संसद में इसे समर्थन दिया। हालांकि नीतीश कुमार ने ये जरूर कहा कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा। शाहिद जदयू के अल्पसंख्यक सेल के महासचिव थे। वह सीएए के मुद्दे पर जदयू से इस्तीफा देने वाले मुस्लिम नेता हैं। 

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में जदयू ने नागरिकता कानून के पक्ष में वोट किया था। इसके बाद पूरे देश में करीब एक हफ्ते तक सीएए के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं, प्रशांत किशोर और पवन वर्मा जैसे बड़े नेताओं ने खुलकर नीतीश कुमार के इस फैसले की आलोचना की। प्रशांत ने इस मुद्दे पर नीतीश से मुलाकात भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें