फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जनता के दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 83 लोगों की सुनी समस्यायें

Mon, 15 May 2023 03:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 83 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों से समस्या सुनते मुख्यमंत्री नीतीश कुअर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 83 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। यह जनता दरबार 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


तीन साल पहले पति की हुई मौत, अब तक नहीं मिली कोई सुविधा
मुंगेर जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पति नगर निगम में कार्यरत थे, तीन साल पहले उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

क्षतिग्रस्त पुल से आने जाने में होती है दिक्कत
'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में सुपौल जिले से आए एक समाजसेवी ने कहा कि उनके गांव के क्षतिग्रस्त पुल का पुनः निर्माण कराया जाए जिससे आवागमन सुलभ हो सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जमीन बंदोबस्ती के बाद भी नहीं कटती रसीद  
अररिया जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि जमीन बंदोबस्ती के बाद भी हम महादलित परिवारों की जमीन की रसीद नहीं काटी जाती है, जिससे हमेशा भगाए जाने का संशय बना रहता है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
 

जनता दरबार में मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
अब तक गांव है पिछड़ा
सहरसा जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे इलाके में ग्रामीण सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो सका है, जिससे आज भी हमारा गांव पिछड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

म्यूटेशन के बाद भी जमीन हमारे नाम नहीं
शेखपुरा जिले से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि हमने अपनी भूमि के म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया, सारी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी मेरी जमीन, जो मेरे नाम से है म्यूटेशन करने की बजाए उसे बिका हुआ बताया जा रहा है, जबकि इस बार के सर्वे में भी भूमि मेरे ही नाम पर चढ़ा हुआ है। मेरी जमीन का हल्का कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन नहीं किए जाने से मेरा पूरा परिवार अपनी पुश्तैनी भूमि को लेकर काफी परेशान है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वृक्षारोपण हुआ भी नहीं और रुपये की हो गई निकासी
समस्तीपुर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि वृक्षारोपण मामले में राशि गबन कर ली गयी है और वृक्षारोपण भी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जमीन खरीदने के बाद भी नहीं कट रहा रसीद
समस्तीपुर जिले से ही आयी एक अन्य महिला ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि 9 कट्ठा 8 धुर जमीन खरीदा लेकिन हमारे अपनी ही भूमि का लगान रसीद काटकर नहीं दिया जा रहा है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जन वितरण प्रणाली की दूकान आवंटित होने के बाद भी नहीं मिली दूकान
लखीसराय जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दूकान आवंटन की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी दूकान मुझे नहीं देकर किसी और को दे दी गयी है। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जमीन पर नहीं हो पा रहा कब्ज़ा
गोपालगंज जिले से आये एक समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि दो बीघा से अधिक सरकारी गैरमजरूआ जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी इस भूमि को मुक्त नहीं कराया जा रहा है। वहीं गोपालगंज जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने आग्रह करते हुए कहा कि मेरी दादी के द्वारा बख्शीश में मिली भूमि का दाखिल खारीज नहीं किया जा रहा है, इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जलजमाव से नहीं मिल रही निजात
बेगूसराय जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हमलोग पिछले तीन साल से जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी सूचना संबंधित लोगों को दिए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

दबंगों ने नहर को अतिक्रमित कर बना लिया भवन
रोहतास जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे गांव अगड़ेर से झुलकुसिया तक के सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहतास से ही आए एक अन्य युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दबंगों द्वारा मकान का निर्माण करा लिया गया है, जिससे नहर बाधित हो गया है और पटवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन


 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें