फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: सीएम नीतीश का पलटवार, बोले- सुशील जी से कहिए सरकार गिरवा दें, ताकि…

Sun, 28 Aug 2022 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने हाल ही में कहा था कि आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सुशील मोदी के बिहार सरकार गिर जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुशील जी अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए।

विज्ञापन


दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने हाल ही में कहा था कि आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि लालू जब चाहेंगे नीतीश को हटाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बना देंगे। जदयू की उलटी गिनती शुरू हो गई है।सुशील मोदी ने करीब दस दिन पहले भी एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर राजद का स्पीकर बना तो नीतीश सरकार गिरा देंगे। नीतीश को अलग कर लालू, तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनवा देंगे। 

इस बीच नीतीश कुमार से गोपालगंज में इस संबंध में सवाल पूछा गया। उन्होंने इस पर ठहाका लगाते हुए कहा कि कृपया सुशील जी से कहें कि वह अपनी मनोकामना जल्द पूरी करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


उन्होंने 2020 में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मोदी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से उन्हें कितनी तकलीफ हुई थी। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटा था। उस समय राजग में कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) शामिल थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें