फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश कुमार बोले- जातिगत जनगणना कराने को सरकार पूरी तरह तैयार

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनगणना राज्य और देश के विकास के लिए फायदेमंद होगी। अधिकारियों को  जातिगत जनगणना करने के लिए प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गणना शनिवार से शुरू होगी। समाधान यात्रा पर आए नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने राज्य में उप-जातियों और नागरिकों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जाति आधारित जनगणना करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनगणना राज्य और देश के विकास के लिए फायदेमंद होगी। नीतीश कुमार ने गुरुवार को सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए समाधान यात्रा शुरू की। समाधान यात्रा की शुरुआत पांच जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया से हुई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें