फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भी जनेऊधारी नहीं, जो पहनते हैं उनकी राजनीति देख लीजिए : नीतीश कुमार

Mon, 04 Dec 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना 
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के जनेऊधारी हिंदू बताए जाने पर कहा कि मैं भी जनेऊ नहीं पहनता हूं। देख लीजिए उनकी राजनीति कहां जा रही है, जो लोग जनेऊ नहीं पहन रहे हैं उन्हें कम कर आंका जा रहा है। 
विज्ञापन


बिहार की राजधानी पटना में लोक संवाद के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत का दावा दोहराते हुए नीतीश ने कहा कि कांग्रेस वहां अल्पसंख्यकों की उपेक्षा कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कांग्रेस के मंच पर भी नहीं दिख रहे हैं। अहमद पटेल तक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस ने टिकट भी इस बार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को काफी कम  दिया है। वहां अल्पसंख्यकों की जितनी संख्या है उतने लोगों को टिकट नहीं दिया गया है। नीतीश ने पूछा है कि आखिर कांग्रेस में इतनी घबराहट और बेचैनी क्यों है। 

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस में टॉप पोस्ट हमेशा से एक परिवार के पास होता है। लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव कराए जाने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि, 'मैं हमेशा से देश में एक चुनाव का पक्षधर रहा हूं। हरेक साल दो-तीन राज्यों में चुनाव होने से परेशानी होती है। देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए सहमति बनाने की जरूरत है और इसमें समय लगेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें