फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रशांत किशोर बोले- जिसकी जितनी संख्या, उसका उतना हक की बात करने वाले अति पिछड़े को बना दें मुख्यमंत्री

Fri, 06 Oct 2023 04:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics ; जातिगत जो सर्वे आया है उसका कोई महत्व नहीं है। लालू यादव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पिछले 32 सालों से बिहार में शासन कर रहे हैं। पिछले 32 साल से आपने इन वर्गों के लिए क्या किया? 
विज्ञापन
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने पूछा कि जातिगत जनगणना के बाद तेजस्वी यादव बराबरी की बात कर रहे हैं तो क्या वो किसी मुसलमान नेता को मुख्यमंत्री बनवाएंगे, या फिर जितनी आबादी उतना हक दिलाएंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि जातिगत जो सर्वे आया है उसका कोई महत्व नहीं है। लालू यादव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पिछले 32 सालों से बिहार में शासन कर रहे हैं। कोई इनसे पूछने वाला नहीं है कि बिहार में इन वर्गों के प्रतिनिधित्व के बारे में आप बात कर रहे हैं। पिछले 32 साल से आपने इन वर्गों के लिए क्या किया? जातिगत जो सर्वे आया है उसका कोई महत्व नहीं है। बिहार में किसको नहीं मालूम है कि 35 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज के लोग रहते हैं। सवाल है कि इन समाज के उत्थान के लिए इन्होंने क्या किया?

विज्ञापन


चाचा-भतीजा ने किसका किया भला और कितने लोगों को बनाया मंत्री 
सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि आज की जो महागठबंधन सरकार है उसमें से अति पिछड़ा समाज के कितने MLA हैं? अति पिछड़ा समाज से कितने लोगों को मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया है? उनसे ये पूछ लीजिए कि जो विभाग दिए गए हैं अति पिछड़ा और दलित समाज के या अल्पसंख्यक समाज के कितने मंत्री हैं भी और उनको कौन सा विभाग दिया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनभागीदारी की जो बात कर रहे हैं तो इनको शुरुआत खुद से करनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि चाचा-भतीजा कुंडली मारकर खुद कुर्सी पर बैठे हुए हैं और दूसरे से कह रहे हैं कि इनको हक मिलना चाहिए। आप उनको मुख्यमंत्री बना दीजिए। नीतीश कुमार कल कैबिनेट का विस्तार करें और अल्पसंख्यक और दलित समाज के लोगों को उनका प्रतिनिधित्व दें। प्रशांत किशोर ने कहा कि गृह मंत्रालय और पथ निर्माण आप चलाएंगे, सारे बड़े विभाग अपने पास रखिएगा और बात कीजिएगा प्रतिनिधित्व का? 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें