फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : महिला यूट्यूबर ने भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ कराया मामला दर्ज, कहा- मिली है हत्या की धमकी

Fri, 27 Sep 2024 05:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : लोकसभा चुनाव के बाद पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह यह है कि एक महिला यूट्यूबर ने उन पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि वह अपने सहयोगी से झूठा केस भी करवाया और फिर हत्या करने की धमकी भी दिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
बबिता मिश्रा और पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना की एक महिला यूट्यूबर ने भोजपुरी गायक पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला यूट्यूबर ने पटना के कदम कुआं थाने में हत्या की धमकी देने का आरोप पवन सिंह एवं उनके साथियों पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला प्रकाश में आने के बाद यह मामला पूरे भोजपुरी जगत में चर्चा का विषय बन गया है। घटना की पुष्टि करते हुए कदम कुआं थाना प्रभारी ने बताया कि 26 तारीख को एक महिला युटुबर ने पटना के थाने में भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


दो बाइक पर चार अज्ञात अपराधियों ने दी है धमकी 
घटना के संबंध में कदम कुआं थाना प्रभारी ने बताया कि बबीता मिश्रा ने आरोप लगाया है कि 24 तारीख को दो बाइक पर चार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पवन सिंह के रास्ते से हट जाने का धमकी दी है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अगर तुम पवन भैया के रास्ते से नहीं हटोगी तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। इससे परेशान महिला यूट्यूब पर बबीता मिश्रा ने इसकी लिखित शिकायत कदम कुआं थाने में की है।

मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा 
इस मामले को लेकर महिला बबीता मिश्रा का कहना है उन्होंने इसकी शिकायत 24 सितंबर को पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बबीता मिश्रा ने कहा कि वह बिहार की बेटी हैं और सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि समाज में घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते रही हैं और इसके परिणाम स्वरुप में हमेशा धमकी मिलती रही है, लेकिन वह इन धमकियों से डरने वाली नहीं है और वह अब इसका डटकर मुकाबला करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें