फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet : बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर, इन विभागों में नौकरी की बहार

Fri, 25 Apr 2025 01:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के 104 पद एवं राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के 81 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री 34 एजेंडों पर मुहर लगा दी। नीतीश सरकार ने नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। बैठक में कई बड़े विभागों में नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी, उसपर स्वीकृति लगा दी। यानी अब राज्य के आठ जिलों (मधुबनी, गोरौल, शाम्हों, इमामगंज, अधौरा, कटोरिया, असरगंज और चकाई) में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों के लिए कुल 526 पदों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 422 पद शिक्षक वर्ग के होंगे (हर कॉलेज में एक प्रधानाचार्य) और 104 पद गैर-शिक्षक (शिक्षकेत्तर) स्टाफ के होंगे।

नीट पेपरलीक केस का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार; तीन लाख का इनाम था, एसटीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन


40 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई
वहीं नगर विकास विभाग में एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए 663 विभिन्न कोटि के गैर तकनीकी पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा महाधिवक्ता कार्यालय में 34 स्थाई पद तथा संविदा आधारित छह पद समेत 40 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए 2159 पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। 



बिहार में हवाई संपर्क को मिलेगा विस्तार
मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, भागलपुर और सहरसा में प्रस्तावित हवाई अड्डों के अध्ययन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। सीतामढ़ी जिले के मुनौरा धाम में मंदिर निर्माण के लिए नोएडा की रिसर्च डिजाइन एसोसिएट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया। यह कदम धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देगा। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को बिहार में आयोजन की मंजूरी मिल गई। इसके लिए ₹119.04 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जो राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में मेरठ जैसी घटना:प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, गड्ढे में दफनाया था शव; चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें