फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar By Election Result: जीत पर सीएम नीतीश ने दी बधाई, NDA ने कहा- 2025 में विपक्ष का सूपड़ा हो जाएगा

Sat, 23 Nov 2024 05:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 2025 में NDA प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जायेगा। राजद सिर्फ बड़े-बड़े दावे करना जानती है, लेकिन जनता अब उनके चाल को समझ गयी है और अब उसका जवाब देने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार बधाई देने पहुंचे एनडीए के नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा, यूपी और बिहार में उपचुनाव में जीत पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जश्न का माहौल है। एनडीए के नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं जदयू और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर बधाई दी। भाजपा की ओर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई एनडीए के कई वरीय नेता सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें एनडीए की जीत पर बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले- प्रचंड बहुमत 2025 में एनडीए सरकार बनेगी
इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में चार सीटों पर एनडीए की जीत के बाद लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जीत से स्पष्ट हो गया कि जनता ने अब लालू-तेजस्वी को नकार दिया है। लालू यादव खुद चुनावी प्रचार में उतरे थे। जल्द ही इनका सूपड़ा साफ हो गया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता स्पष्ट संकेत दे दिया है कि उन्हें आज भी पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। देश की जनता यह मान कर चलती है की विकसित भारत और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प पीएम मोदी ने लिया है उसे पूरा करने की इच्छा शक्ति मोदी जी में है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महराष्ट्र में प्रचंड बहुमत आया है उसके लिए सम्पूर्ण एनडीए परिवार महराष्ट्र की महायुति ,समूह के सम्पूर्ण नेताओं को प्रधामंत्री को विशेष तोर पर हार्दिक बधाई और सुभकामना देता हूं। उन्होंने  झारखंड में आये परिणाम को लेकर कहा वहां की स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि बिहार में चारों सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में चारों सीट पर जीत ने इस बात का संकेत दे दिया कि आने वाले 2025  में विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा और प्रचंड बहुमत से फिर से बिहार में सरकार बनेगी और 220 सीट के लक्ष्य को पार करेगी।  


संजय झा बोले- विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है!
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बेलागंज, तरारी, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों को उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साथ ही चारो विधानसभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन का कोटि-कोटि आभार। लालू-तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव को विपक्ष द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा था। बिहार की जनता-जनार्दन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 100% आस्था व्यक्त कर 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संकेत दे दिये हैं। हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वर्ष 2010 से बेहतर नतीजों के प्रति आश्वस्त हैं और इस उपचुनाव का जनादेश उसी के अनुरूप है। इस जनादेश के निहितार्थ स्पष्ट हैं कि अगले साल बिहार से विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है!
विज्ञापन

एक-दूसरे को बधाई देते भाजपा नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।
राजद सिर्फ बड़े-बड़े दावे करना जानती है
वहीं मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में NDA को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा यह सिर्फ NDA की जीत नहीं बल्कि जनता की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जनता ने अपना भरोसा जताकर NDA की शक्ति को और मजबूत कर दिया है। दोनों के नेतृत्व पर जनता ने एक बार फिर से मुहर लगाई है। NDA सरकार में किए गए कार्यों को जनता ने स्वीकारा है, जिसका परिणाम हमारी यह जीत है। बिहार के चारों उपचुनाव में NDA की जीत 2025 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है। ये नतीजे स्पष्ट संकेत हैं कि 2025 में NDA प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जायेगा। राजद सिर्फ बड़े-बड़े दावे करना जानती है, लेकिन जनता अब उनके चाल को समझ गयी है और अब उसका जवाब देने के लिए भी तैयार है। इसका एक डेमो आज सभी ने देख लिया होगा। 
विज्ञापन

ध्रुवीकरण की कोशिश को मतदाताओं ने नकार दिया
स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में राजद का तिकड़म और महाराष्ट्र में वोट जिहाद का फतवा पूरी तरह से फेल हो गया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जनता को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास-नीतियों पर भरोसा है। प्रधानमंत्री के उस नारे पर कि एक है तो सेफ है पर मतदाताओं ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी चार विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत से स्पष्ट है कि उपचुनाव में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के तमाम जोड़-तोड़ और ध्रुवीकरण की कोशिश को मतदाताओं ने नकार दिया है। वही इंडी गठबंधन के लोकसभा चुनाव वाले फेक नैरेटिव को भी मतदाताओं ने खारिज कर दिया। बिहार की जनता को पीएम और सीएम के वायदों व कार्यों पर भरोसा है।

2025 के चुनाव में भी यह परिणाम दोहराया जाएगा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्र विधानसभा के चुनाव और बिहार विधान सभा की चार सीटों पर उपचुनाव में एनडीए की शानदार सफलता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के बढते विश्वास की विजय है। दोनों राज्यों ने डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है और विपक्ष के फर्जी नरेटिव को नकार दिया है। चौधरी ने कहा कि  बिहार के उपचुनाव में एनडीए ने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 4-0 से हरा कर उनके अहंकार का गुब्बारा फुस्स कर दिया। ये परिणाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल की जीत है। 2025 के चुनाव में भी यह परिणाम दोहराया जाएगा। 

लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे इंडी गठबंधन वाले
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव नतीजे आने के पहले जिस तरह से इंडी गठबंधन के नेता अलग अलग बयान बाजी करके लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें आज के नतीजों ने बता दिया है कि जनता हवा हवाई बयान देने वाले नेताओं के बदले विकास के एजेंडे पर काम करने वाली पार्टी को पसंद करती है। इसलिए चुनाव के नतीजे आने के उपरांत बेहतर होगा अब तेजस्वी एंड टीम एक बार नए सिरे से रणनीति बनाने का काम करें। वरना 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चारों खाने चित हो जाएगी। महाराष्ट्र और बिहार के सभी सीटों पर मिली प्रचंड जीत के बाद 2025 की पूरी स्क्रिप्ट दिख रही है। 2025 की झलक इन चुनाव में दिख रही है। 2025 में बिहार विधानसभा में एनडीए पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें