फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar By-Election: चार विधानसभा सीटों पर आज से नाॅमिनेशन, एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

Fri, 18 Oct 2024 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आज नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर तक है। 28 अक्टूबर तक नामांकन की जांच होगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की चार विधानसभा सीट (तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज) पर आज नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर तक है।   28 अक्टूबर तक नामांकन की जांच होगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को मतगणना होगी। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है
इधर, राजनीतिक पंडित बता रहे हैं कि उपचुनाव में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। रामगढ़ और  तरारी पर भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार को उतारेगी। वहीं बेलागंज में सीएम नीतीश कुमार और इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अपने प्रत्याशी उतारेंगे। इधर, महागठबंधन की बात करें तो भाकपा माले तरारी सीट और राजद अन्य तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। वहीं जनसुराज पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर ने पूर्व उप सेना प्रमुख जनरल कृष्ण सिंह को तरारी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। 
 
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
विधानसभा सीट     उपचुनाव का कारण
तरारी  भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद के सांसद बनने से सीट खाली हुई
रामगढ़ राजद विधायक सुधाकर सिंह के सांसद बनने से सीट खाली हुई
बेलागंज राजद विधायक सुरेंद्र यादव के सांसद बनने से सीट खाली हुई
इमामगंज  हम विधायक जीतन राम मांझी के सांसद बनने से सीट खाली हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें