फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मंत्री संजय टाइगर के आवास में बड़ी चोरी, दो फ्लैटों के आठ कमरों को खंगालकर लाखों के जेवरात और नकदी साफ

Mon, 16 Nov 2026 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के एजी कॉलोनी स्थित उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के आवास में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दो फ्लैटों के आठ कमरों से करीब 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

 

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मंत्री का निजी आवास भी सुरक्षित नहीं रह गया है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के आवास में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर करीब 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंत्री के दो मंजिला आवास के दो फ्लैटों में घुसकर आठ कमरों को खंगाल डाला। इस दौरान अलमारियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

हैरानी की बात यह है कि घटना के समय इलाके में पुलिस की गश्ती भी चल रही थी। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

इस संबंध में सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्ती की जा रही थी। चोरी की घटना की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

मंत्री के आवास में हुई इस चोरी ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें