फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भोजपुर में मासूम के साथ हैवानियत, पहले गर्म लोहे से दागा फिर चेहरा जलाकर गर्दन मरोड़ा; मौत के बाद बवाल

Sun, 12 Mar 2023 06:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar: भोजपुर में एक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। हैवानों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद शरीर में कई जगह गर्म आयरन से दाग दिया। इससे भी मन भरा तो केरोसिन तेल छिड़क जला दिया।
विज्ञापन
हत्या के विरोध में बवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में एक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। हैवानों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद शरीर में कई जगह गर्म आयरन से दाग दिया। इससे भी मन भरा तो केरोसिन तेल छिड़क जला दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो गर्दन मरोड़ कर अधमरे हालत में छोड़ फरार हो गए। मासूम को खोजते हुए परिजन काफी देर बाद पहुंचे तो मासूम अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। आननफानन में उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। घटना बिहिया प्रखंड के तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव की है।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर आगजनी भी की
बच्ची की मौत से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर आगजनी भी की। लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर, सूचना मिलते जगदीशपुर के डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि इसम मामले में 3 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 

विज्ञापन

The relatives of the innocent girl pleaded for justice - फोटो : अमर उजाला
थानेदार को किया लाइन हाजिर
इधर, भोजपुर एसपी ने संबंधित थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने फौरन आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। मृत बच्ची की पहचान तियर गांव निवासी मिल्लू सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई। वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों ने मामले में तियर गांव के ही पारस गिरी, कमलेश गिरी और उनकी पत्नी दुर्गा देवी और पुत्री खुशी कुमारी को नामजद किया है। 

5 मार्च को स्कूल गई थी अंशु
मासूम पिता ने बताया कि अंशु कुमारी गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। 5 मार्च को घर से पिकनिक का सामान लेकर अन्य लड़कियों के साथ स्कूल गयी हुई थी। दोपहर 11 बजे वापस घर चली आयी लेकिन अंशु घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव की हीं एक युवती खुशी कुमारी उसको लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी। परिजन जब खुशी के घर के पास पहुंचे तो पाया कि दरवाजे पर ताला लगा है। घर में हलचल हो रही थी। घर के लोगों ने अंशु के आने से स्पष्ट इनकार किया। 

आयरन से उसको कई जगह दागा गया
पिता ने कहा कि किसी तरह जब वे लोग घर के छत पर स्थित एक कमरे में पहुंचे तो पाया कि अंशु अर्द्धनग्न अवस्था में बेहोश वहां पड़ी थी और आयरन से उसको कई जगह दागा गया था। इसके अलावा केरोसिन तेल छिड़ककर उसके चेहरे को जला दिया गया था। अंशु के गर्दन पर रस्सी से गला घोंटने का भी निशान था।  9 मार्च को दर्ज हुई प्राथमिकी के अनुसार बेहोशी की अवस्था में उसे बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। उसी दिन रात को बच्ची की अवस्था को देखते हुए सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें