फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिहार में नाव हादसा: नाव पलटने से सात लोगों की मौत, मुआवजे का एलान

Sat, 15 Oct 2022 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार ज्यादातर ग्रामीण मजदूरी करके लौट रहे थे। उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी थीं। बीच नदी में अचानक नाव डगमगा गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
कटिहार में हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नाव पलटने से सात लोगों की मौत हो गई। कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा के मुताबिक, शनिवार को गंगा और बरांडी नदी के संगम पर हादसा हुआ। नाव में 10 लोग सवार थे। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले खोज अभियान के दौरान सात शवों को निकाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता देने का निर्देश दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार ज्यादातर ग्रामीण मजदूरी करके लौट रहे थे। उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी थीं। बीच नदी में अचानक नाव डगमगा गई और हादसा हो गया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


बाल-बाल बचे थे नीतीश
इससे पहले नीतीश कुमार की नाव भी आज गंगा नदी के किनारे स्थित छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गई थी। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि सीएम नीतीश सहित नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


तेज हवा के कारण बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार नाव पर सवार होकर गंगा नदी में छठ घाटों पर हो रही साफ सफाई का जायजा लेने गए थे लेकिन इसी दौरान तेज हवा के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव पिलर से टकरा गई। बता दें कि दिनों भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें