फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Topper : भोजपुर की बेटी टॉप 10 में, डॉक्टर बनकर गरीबों की मदद करना चाहती हैं प्रिया

Sun, 31 Mar 2024 05:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक लाकर पूरे बिहार में 7वां स्थान प्रिया ने भोजपुर का का नाम रौशन किया है। 
विज्ञापन
मैट्रिक टॉपर प्रिया कुमारी और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें भोजपुर जिले के दो छात्राओं ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। पहली छात्रा जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मेला रोड निवासी अनिल कुमार की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी है। जिन्होंने मैट्रिक में 482 अंक लाकर पूरे बिहार में 7वां स्थान और भोजपुर जिले में टॉप में शामिल होकर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। प्रिया कुमारी के पिता अनिल कुमार कपड़ा की दुकान है और उनकी माता सीमा गुप्ता सरकारी टीचर है। वहीं प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में ज्यादा समय बिताती थी। 

विज्ञापन


पढ़ाई में यूट्यूब की मदद भी लेती थी प्रिया
प्रिया कुमारी ने बताया कि अपनी पढ़ाई एक से तीन तक ज्ञान मंदिर और उसके बाद यूनिवर्सल 10+2 पब्लिक स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। वहीं प्रिया कुमारी ने बताया कि स्कूल और कोचिंग के अलावा घर में 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी। इसके अलावा घर की बड़ी बहन सिमरन और प्रिया की माता भी पढ़ाई में मदद किया करते थे। उसके बाद अगर को चीज समझ नहीं आती थी, तो उसे यूट्यूब की मदद से समझ लिया करती थी। वहीं प्रिया कुमारी को पढ़ते देख उनकी माता सीमा गुप्ता भी उनको घर के काम काज से दूर रखती थी। 

डॉक्टर बनकर गरीबों की मदद करना चाहती है प्रिया
वहीं प्रिया ने बताया कि मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद अब वो आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहती हैं। डॉक्टर बनने का कारण भी प्रिया ने बताया। उसने बताया कि बिहिया प्रखंड में एक भी अच्छे डॉक्टर नहीं है, किसी की तबीयत बिगड़ती है तो शहर की ओर जाना पड़ता है। जिसकी वजह से प्रिया कुमारी डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहती है। ताकि गांव के गरीब लोगों की कम खर्च में इलाज किया जा सके और ग्रामीणों की मदद की जा सके। वहीं प्रिया कुमारी की बड़ी बहन सिमरन अभी B.SC 1 और एक आर्यन कुमार छठी कक्षा का छात्र है। 
विज्ञापन


482 अंक लाकर पूरे बिहार में सांतवें स्थान पर रही प्रिया
प्रिया कुमारी ने मैट्रिक में कुल 482 अंक प्राप्त किए है। जिसमें हिन्दी 98, संस्कृत 99, गणित 96, विज्ञान 94, सामाजिक विज्ञान 95 अंक मिले है। इसके साथ ही अंग्रेजी में भी 89 नंबर मिला है। वहीं प्रिया कुमारी के जिला टॉप और बिहार में 7वां स्थान पाने के बाद प्रिया का पूरा परिवार में खुशी की लहर है। प्रिया को घर के सभी लोगों ने मिठाइयां खिलाई और उसके बाद अपना आशीर्वाद दिया है। साथ ही रिश्तेदार भी मोबाइल कॉल्स का जरिय प्रिया को बधाई बेटे नहीं थक रहे है। वहीं अगल बगल के लोग भी प्रिया को अपना आशीर्वाद देने के लिए घर पर पहुंच रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें