फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Result: NDA पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं टॉपर अशरफ, बताया अपनी सफलता का राज; पढ़ें इंटरव्यू

Fri, 31 Mar 2023 03:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार शेखपुरा के लाल मो. रुम्मान अशरफ ने बाजी मारी है। मीडिया से बातचीत करने हुए रुम्मान ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड का टॉपर मो. रुम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार शेखपुरा के लाल मो. रुम्मान अशरफ ने बाजी मारी है। वह बिहार बोर्ड के टॉपर बने हैं। उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। मीडिया से बातचीत करने हुए रुम्मान ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। मेरी सफलता में माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों का योगदान रहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान मेरा सबसे पसंदीदा विषय है। मैं NDA पास कर देश सेवा करना चाहता हूं। सफल होने के लिए मैं किताबों का ही सहारा लिया। स्कूल में शिक्षक जो भी बताते, उसे में नोट करता है। दिए गए प्रश्नों का लगातार अभ्यास करता था। 



मो. रुम्मान की सफलता से उनके माता-पिता में काफी खुशी है। अभिभावक ने कहा कि मो. रुम्मान अशरफ बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा था। इसकी पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए हमलोगों ने पूरी कोशिश की। वह आगे चलकर देशसेवा करना चाहता है। 
विज्ञापन


रुम्मान को बिहार सरकार देगी एक लाख रुपए और लैपटॉप
इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज कुल 81.4 प्रतिशत रहा है। वहीं मो. रुम्मान ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए बधाई दी है। टॉपर को बिहार सरकार की ओर से एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और किंडल बुक रीडर दिए जाएंगे।

बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड के टॉपर को भौतिक परीक्षण से भी गुजरना पड़ा। बोर्ड ने कुल 90 परीक्षार्थियों को टॉप 10 में रखा है। वहीं टॉप 5 में 21 परीक्षार्थी आए हैं। इसमें शेखपुरा के मो. रुम्मान अशरफ पहले नंबर पर, भोजपुर की नम्रता दूसरे पर और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा तीसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें