फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में धमाका: भागलपुर में 14 लोगों की मौत से सनसनी, पीएम मोदी ने नीतीश से की बात

Fri, 04 Mar 2022 10:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

धमाका तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। आरंभिक सूचना है पीड़ित परिवार पटाखों के निर्माण से जुड़ा है।  
 
विज्ञापन
bhagalpur blast - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई। धमाका गुरुवार रात हुआ। इसकी वजह से तीन मंजिला जमींदोज हो गया। आसपास के कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए जाते थे। यह भी कहा गया है कि पीड़ित परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है।

विज्ञापन


एएनआई के अनुसार  इसमें 14 लोगों की मौत होने और कई के घायल होने की खबर है। धमाका तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि धमाके की वजह से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना काजवलीचक इलाके में यतीमखाने के पास हुई।


खबरों में कहा गया है कि हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।। जिस मकान में धमाका हुआ, वह कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर दूर है। भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद, अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि धमाका किस वजह से हुआ।
विज्ञापन


लगा भूकंप जैसा झटका
जानकारी के अनुसार घटना आतिशबाज के घर गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना  शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण पुलिस बल तैनात कर स्थिति संभालना पड़ी।

मलबे में दबे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जेसीबी से जमींदोज मकान व आसपास की इमारतों के क्षतिग्रस्त इमारतों का मलबा हटाया।

पीएम ने की नीतीश कुमार से बात
नीतीश कुमार ने धमाके में मारे गए सातों लोगों के प्रति शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में बम धमाकों में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति प्रति संवेदना प्रकट की। पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घटना को लेकर पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की और पीड़ितों को हरसंभव मदद करने को कहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें