फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा ने राजद पर बोला हमला, कहा- उन्हें 'विशेष राज्य का दर्जा' पर बोलने का अधिकार नहीं

Fri, 01 Mar 2024 06:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- जिस वक्त केंद्र में यूपीए-1 और 2 की सरकार थी, उस वक्त राजद सरकार में थी। उस वक्त आरजेडी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवा दे सकती थी लेकिन राजद ने इसकी अनदेखी की। दरअसल, राजद को विशेष राज्य के दर्जे से कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है। पीएम नरेंद्र मोदी की औरंगाबाद में 2 मार्च को होने वाली बड़ी सभा की पूर्व संध्या पर यहां आएं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का हवाला देना शोभा नहीं देता है। कहा कि जिस वक्त केंद्र में यूपीए-1 और 2 की सरकार थी, उस वक्त राजद सरकार में थी। उस वक्त आरजेडी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवा दे सकती थी लेकिन राजद ने इसकी अनदेखी की। दरअसल, राजद को विशेष राज्य के दर्जे से कोई मतलब नहीं है। उन्हें मतलब इसके नाम पर राजनीति चमकाने से है।
विज्ञापन


बिहार को विकास के लिए 42 प्रतिशत केंद्रांश के रूप में मिल रहा
उन्होंने कहा कि 2014 में नीति आयोग बनने से पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना संभव था लेकिन सरकार में रहते हुए भी राजद ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा। नीति आयोग बन जाने के बाद अब तकनीकी तौर पर बिहार ही क्या किसी और राज्य को भी विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना संभव नहीं रह गया है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार ने एक्सप्रेसवे, हाईवे, भारतमाला प्रोजेक्ट, गैस पाइपलाइन, खाद कारखाना और अन्य योजनाओं के रूप में बिहार को विशेष रूप से बड़ा पैकेज दिया है। आगे भी बिहार को और कई बड़ी योजनाओं की सौगात बड़े पैकेज के रूप में दी जाएगी। कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बनने के अगले साल 2015 में ही मोदी सरकार ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ का बड़ा पैकेज दिया था। इसके तहत विभिन्न योजनाओं पर काम भी हुआ। अभी भी बिहार को विकास के लिए 42 प्रतिशत केंद्रांश के रूप में मिल रहा है। यह सब किसी बड़े पैकेज से कम नहीं है।

औरंगाबाद की सभा से यह रफ्तार 180 किमी. की हो जाएगी
कहा कि औरंगाबाद में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम है लेकिन जनता के दबाव में यह कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया और सभा में जनता स्वेच्छा से तथा अपने संसाधनों से भारी भागीदारी करने जा रही है। उन्होंने राजद द्वारा पटना में आयोजित की जानेवाली जन विश्वास महारैली पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी रैली में भाड़े पर लादकर ले जाने वालों की भीड़ जुटेगी जबकि औरंगाबाद में मोदी की सभा में लाखों लोग स्वतः स्फूर्त जुटने वाले हैं। यही हमारे और उनके बीच का फर्क है। उन्होंने भाजपा-जदयू गठबंधन को अटूट संबंध करार देते हुए कहा कि हम जनता के बीच रहते हैं। हम जनता का हिस्सा है जबकि वह जनता से दूर हैं। राजद को ही नहीं बल्कि राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष को भी किसी वर्ग पर भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस के युवराज को भी जनता पर भरोसा नहीं रह गया है। उनका देश की जनता पर विश्वास उठ गया है क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। कहा कि एनडीए का चुनाव अभियान तो 6 माह पहले से चल रहा है। पहले यह 60 किमी. के रफ्तार से चल रहा था पर अब मोदी की औरंगाबाद की सभा से यह रफ्तार 180 किमी. की हो जाएगी। प्रेसवार्ता में सांसद सुशील सिंह, एमएलसी दिलीप सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा नेता राजेश शर्मा, जदयू नेता विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें