फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में बाइक सवार बदमाशों ने दो बच्चों पर किया एसिड अटैक, बच्चे झुलसे

Sun, 19 Feb 2023 01:23 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने घर वापस जा रहे दो बच्चों पर एसिड फेंक दिया जिसमें दोनों बच्चे झुलस गए। मामला सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर रेलवे पटरी स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के पास की है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
एसिड से झुलसे इलाजरत बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में बाइक सवार बदमाशों ने घर वापस जा रहे दो बच्चों पर एसिड फेंक दिया जिसमें दोनों बच्चे झुलस गए। मामला सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर रेलवे पटरी स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के पास की है। घायल बच्चे प्रोफेसर कॉलोनी के विद्यापति नगर स्थित वार्ड नं 16 निवासी लक्की राज (10) और  मीर अरसद अहमद (14) हैं। 

विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने फेंका एसिड 
दोनों बच्चों ने बताया कि वे दोनों अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक काले रंग के बाइक पर तीन बदमाशों ने उन पर एसिड फेंक दिया । शरीर पर एसिड पड़ते ही लक्की राज और  मीर अरसद अहमद जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब तक बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। एसिड हमले में दोनों बच्चों के चेहरा और शरीर का कुछ भाग झुलसा है।
घटना का कारण स्पष्ट नहीं

आननफानन में आसपास के लोगों ने दोनों बच्चो को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिर परिजनों से भी पूछताछ किया लेकिन परिजनों ने किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी होने से इंकार किया है। फिलहाल दोनों घायल बच्चों का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर और पुलिस के बयान अलग अलग  
बच्चों का इलाज कर रहे डॉ रामजी कुमार का कहना है कि एसिड अटैक हुआ है। बच्चे गम्भीर हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। जबकि सदर थाना के एएसआई ब्रजेश चौहान का कहना है कि यह एसिड अटैक का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें