गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के कैम्पस में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो चुका है वंही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ करने के लिए 6 सितम्बर 2024 को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आ रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के मुख्य द्वार तक जाने वाली सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सामने बने सड़क को मेडिकल के छात्रों के द्वारा अपनी मांगो को लेकर उखाड़ दिया गया है। इस घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों का एक दल घटना की जांच करने के लिए मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा जांच टीम में गया के एडीएम विधि व्यवस्था, सिटी एसपी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई अधिकारी पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल जर्जर है
मामले में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल के छात्रों की मांग थी कि मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल जर्जर है और वह नहीं बन पा रहा है। हॉस्टल के तरह जाने वाला रोड नहीं बन पा रहा है और हॉस्टल का बाउंडरी भी नहीं हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के छात्रों का यह डिमांड बहुत पहले से ही चला आ रहा था। इन सभी मांगों को लेकर छात्र गया डीएम से मिले भी थे और पूर्व में डीएम ने आश्वासन भी दिया था। मगर, कुछ छात्र कल इन सभी बातो को लेकर कन्फुज हो गए और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के तरह जाने के लिए जो रोड बन रहा था उसे रोकने की कोशिश की और उसी को लेकर आज जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी आये थे। उनकी मांगों को सुनने के लिए और छात्रों से बात हुई और सभी छात्र मान गए।