फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bank Loot: बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक में लूट, 37 लाख रुपये ले उड़े बदमाश 

Fri, 27 May 2022 01:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घटना सुबह नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। अररिया बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बदमाशों ने धावा बोला। बैंकिंग स्टाफ को बंधक बनाया और 37 लाखा रुपये लूट कर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक में लूट हो गई। यहां जैसे ही बैंक खुला, हथियारबंद बदमाश घुसे और बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर 37 लाख रुपये लूट लिए। सुबह-सुबह हुई इस बड़ी लूट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह लूट अररिया बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में हुई। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी बैंक में आए और सफाई करके वापस चले गए। इसके बाद बैंक स्टाफ पहुंचा। इन्हीं के साथ मास्क लगाए चार-पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश भी अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। घटना सुबह नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।  

गार्ड से छीन ली बंदूक
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सबसे पहले बैंक के गार्ड से बंदूक छीन ली और फिर अंदर पूरे बैंक स्टाफ को बंधक बना लिया। कैशियर से चाबी लेकर उन्होंने चेस्ट को खोला और लूट की। इससे पहले बदमाशों ने सभी को बैंक के बाथरूम में बंद कर दिया था।  
विज्ञापन


सीसीटीवी का डीवीआर भी खोल ले गए बदमाश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने बहुत ही चालाकी से घटना को अंजाम दिया। उन्हें इस बात की पहले से जानकारी थी कि बैंकिंग स्टाफ कितने बजे बैंक पहुंचता है। वहीं सबूत मिटाने के लिए बदमाशों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी खोल दिया। मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा, मामले की पड़ताल की जा रही है। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें