फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघात दिवस: बीजेपी-जेडीयू में हिंसक झड़प, नेता गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2013 08:20 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में दो दिन पहले तक एक दूसरे के साथ गलबहियां कर घूम रहे भाजपा और जदयू कार्यकर्ता मंगलवार को आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे भांजे गए। हिंसक झड़प में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

जदयू द्वारा 17 साल पुरानी दोस्ती तोड़े जाने के बाद भाजपा ने मंगलवार को विश्वासघात दिवस का ऐलान करते हुए बिहार बंद का आह्वान किया था।

बंद के दौरान जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और ट्रेन सेवाओं को बाधा पहुंचाई गई। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद और सीपी ठाकुर समेत 3200 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को वीरचंद पटेल पथ पर हिंसक झड़प हुई। यहां पर जदयू और भाजपा दोनों के कार्यालय हैं।

जदयू कार्यकर्ता भाजपा के प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। जदयू कार्यकर्ताओं का नेतृत्व प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजीव रंजन कर रहे थे। झड़प में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडों और लात घूसों का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन


हिंसक झड़प में दोनों ओर के कार्यकर्ता घायल हुए। झड़प में घायल जदयू प्रवक्ता रंजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सीपी ठाकुर, सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन और राधामोहन सिंह को गिरफ्तार कर डाक बंगला चौक पर रखा।

पुलिस ने बंद के दौरान 3227 लोगों को गिरफ्तार किया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ईसीआर) सूत्रों का कहना है कि बंद समर्थकों ने प्रदेश भर में कई जगहों पर ट्रेनों को रोका।

हालांकि यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही। सड़कों पर लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं। प्रदेश में कई जगहों पर बंद का व्यापक तो कहीं कहीं पर आंशिक असर देखा गया।

जब कुछ टूटता है तो उसका नतीजा बौखलाहट के रूप में सामने आता है। लंबे वक्त के साथ को देखते हुए, मैं भाजपा के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करूंगा। राजनीतिक मुद्दों का जवाब राजनीतिक तरीके से दिया जाएगा।--नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार

भाजपा बिहार की सड़कों पर इसलिए उतरी है क्योंकि वह खुद को बहुत ही अपमानित और धोखा दिए जाने की अनुभूति कर रही है। जनता ने भाजपा और जदयू को एकसाथ शासन का जनादेश दिया था लेकिन कुछ लोगों ने अपने अहंकार और घमंड के चलते यह गठबंधन तोड़ दिया है।- रविशंकर प्रसाद, भाजपा नेता
विज्ञापन


भाजपा और जदयू आपस में लड़ कट मरेंगे और इसका फायदा हमें होगा। शरद यादव और नीतीश कुमार दोनों आडवाणी के तोते हैं। दोनों अब कह रहे हैं कि भाजपा आडवाणी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने पर सहमत हो जाएं तो गठबंधन फिर जुड़ सकता है।- लालू प्रसाद यादव, राजद प्रमुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें