फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में नाइट कर्फ्यू की उड़ीं धज्जियां: पूर्व विधायक के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके, 200 पर केस दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 10:17 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। उनके घर भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस मामले में 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
akshara singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है। बिहार में लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है, जिन्हें रोकने के लिए नीतीश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन शनिवार को वायरल एक वीडियो में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। उनके घर भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस मामले में पूर्व विधायक, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला मुजफ्फरपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं। मानमर्दन के बेटे के जनेऊ उपनयन के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। बताया गया कि इसके लिए मुन्ना शुक्ला ने अपने पैतृक आवास लालगंज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कराया था।



शुक्रवार शाम में नाच-गाने और पार्टी का आयोजन हुआ था। इस मौके पर भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को बुलाया गया था, इस दौरान रात भर पार्टी चली और जमकर नाच-गाना हुआ खूब ठुमके लगाए गए, इसमें खुद मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी से लेकर कई लोगों ने जमकर नाच गाना किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कोरोना गाइडलाइंस की ऐसी की तैसी होती रही।  बताया जा रहा कि उनके सरकारी गनर भी उत्साह में आकर डांस करते हुए कार्बाइन से हर्ष फायरिंग करते देखे गए। खाकी वर्दी पहने बिहार पुलिस का ये जवान नाच-गाने के बीच सरकारी गन से फायरिंग करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें