फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: विधानसभा अध्यक्ष बोले- अविश्वास प्रस्ताव की वजह से इस्तीफा दिया तो आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी

Tue, 23 Aug 2022 05:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। 
विज्ञापन
विजय कुमार सिन्हा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्होंने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की वजह से इस्तीफा दे दिया, तो इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर सोमवार को उनके इस्तीफे की मांग की। राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में 'महागठबंधन' द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर बिहार के अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

सिन्हा ने दावा किया कि उनके खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है, वह झूठ पर आधिरत है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को विधायी नियमों को ताक पर रखकर लाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बोले- मुझ पर पक्षपात और तानाशाही का आरोप लगाया गया है। दोनों ही आरोप पूरी तरह गलत हैं। ऐसे में इस्तीफा देने से मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी। 
विज्ञापन


हालांकि, स्पीकर ने यह नहीं बताया कि बुधवार को सदन में उनकी पार्टी का पक्ष क्या होगा। उन्होंने बस इतना कहा कि मैं सदन में अपनी कुर्सी पर मौजूद रहूंगा, क्योंकि मैं संवैधानिक पद से जुड़ा हूं। मेरी प्राथमिकता यही होगी कि मैं नियमों के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी पूरी करुं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें