फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Session: विधानसभा में हेलमेट पहनकर पहुंचे राजद विधायक, बोले- सीएम ने हमें पिटवाने के लिए बुलाए गुंडे

Mon, 26 Jul 2021 12:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है, जो आगामी 30 जुलाई तक चलेगा। आज  राजद के विधायक विधानमंडल में हेलमेट लगाकर पहुंचे। 
विज्ञापन
हेलमेट और प्राथमिक उपचार किट लेकर विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र  सोमवार (26 जुलाई) को शुरू हुआ। इस दौरान विधानमंडल में सांकेतिक विरोध के तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सतीश दास और मुकेश रौशन हेलमेट पहनकर सदन पहुंचे। उन्होंने अपने साथ मेडिकल किट भी ले रखा था। राजद विधायक ने कहा कि सदन में आने से डर लगता है, इसलिए उन्होंने हेलमेट पहन रखा है।

विज्ञापन


विधानसभा के भीतर विधायकों के साथ दुर्व्यवहार
आपको बता दें कि सदन के पिछले सत्र में 23 मार्च को विधानसभा के भीतर विधायकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सुर्खियों में रहा था। राजद सहित तमाम विपक्षी दल इसी मुद्दे को लेकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि, बाद में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस पर राजद विधायक सतीश कुमार ने सोमवार को कहा, '23 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर गुंडों को बुलाया। पुलिसकर्मियों का निलंबन कोई सजा नहीं है।'

विज्ञापन

नीतीश सरकार से माफी मंगवाने की मांग कर रहा विपक्ष

23 मार्च को हुई घटना के विरोध में बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का पहला ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। पहले दिन अध्यक्ष के भाषण और दिवगंत नेताओं की श्रद्धांजलि के तुरंत बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायकों ने 23 मार्च को विधानसभा में हुई घटना पर नीतीश सरकार से माफी मांगने की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि बीते 23 मार्च को सरकार के इशारे पर विरोधी दलों के विधायकों के साथ मारपीट की गई थी। 


क्या होगा इस सत्र में बिहार विधानमंडल में?  

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा। इस छोटे सत्र के दौरान नीतिश सरकार की प्राथमिकता कई विधेयकों को पास कराने की होगी। साथ ही वित्तीय कार्य निपटाने के अलावा सदन में राज्यपाल द्वारा स्वीकृत आदेशों की प्रतियां रखी जाएंगी। विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदन संचालन के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन करेंगे और अभ्यासी सदस्यों का मनोनयन भी किया जाएगा। 


अफसर कर रहे विधायकों का अपमान, नीतीश ने दी छूट : तेजस्वी

राजद नेता नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि बिहार के नौकरशाह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अफसरों को खुली छूट देने के कारण बनी है। 

इससे पहले तेजस्वी ने राजद के नेतृत्व वाले पांच दलों के महागठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत को याद किया जा रहा था, उसी दिन सदन के सम्मानित सदस्य को पुलिस के बूटों से मारा गया। यहां तक कि महिला विधायकों को भी घसीटा गया। 

यादव ने यह बात 23 मार्च की घटना का जिक्र करते हुए कहा। उस दिन विपक्ष के विधायकों ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष में बंधक बना लिया था। ये विधायक बिहार में सशस्त्र पुलिस को और अधिकार संपन्न बनाने वाले विधेयक का विरोध कर रहे थे। इसके बाद सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए मार्शल व पुलिस बुलाई गई थी। पुलिस ने उत्तेजित विधायकों को उठाकर बाहर कर दिया था। इसके बाद उक्त विधेयक को विपक्ष की गैर मौजूदगी में पारित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें