चिराग पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
कुछ ऐसी हो सकती है प्रधानमंत्री मोदी के 'हनुमान' की स्थिति
खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की स्थिति एग्जिट पोल के अनुसार और खराब होने वाली है। एबीपी सी वोटर ने लोजपा को एक से तीन के बीच सीटें दी हैं। सी वोटर के प्रमुख यशवंत देशमुख के अनुसार जिन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी रहे वहां लोजपा को ढाई फीसदी वोट भी मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, जदयू के खिलाफ लोजपा 14.5 फीसदी वोट पा सकती है। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में लोजपा को पांच से आठ सीटें दी गई हैं। वहीं, टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल लोजपा को एक सीट ही दे रहा है।