फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : सेना के जवान ने पत्नी और साली की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 02 Dec 2019 02:32 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने पत्नी और साली की हत्या करने के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान ने चलती कार में वारदात को अंजाम दिया। यह कार उसने किराये पर ली थी। कार चला रहे ड्राइवर ने गोली की आवाज सुनकर दंपती के दोनों बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेना का जवान विष्णु शर्मा (33) भोजपुर जिले का रहने वाला था और पत्नी दामिनी (32) और साली खुशबू (25) और दो बच्चों के साथ पटना आया था। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों बच्चों और ड्राइवर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

पटना ग्रामीण के पालीगंज थाने के एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि विष्णु शर्मा गुजरात में तैनात था और छुट्टियों पर घर आया था। बच्चों ने बताया कि पिता को कुछ बीमारी थी, जिसका इलाज कराने के लिए वह परिवार के साथ पटना आए थे। इस दौरान ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि विष्णु की बीमारी के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कुछ का कहना है कि वह डेंगू से पीड़ित था, जबकि कुछ का मानना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें