फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा का उपवास समाप्त, शरद यादव ने तुड़वाया आमरण अनशन

Sun, 01 Dec 2019 11:52 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा का अनशन तुड़वाते नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की परियोजनाओं के लिए बिहार सरकार से मंजूरी की मांग कर रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को महागठबंधन साझेदारों के हस्तक्षेप के बाद अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया।

विज्ञापन


महागठबंधन साझेदारों ने उनका उपवास खुलवाकर कहा कि वह आगे की और बड़ी लड़ाइयों के लिए खुद को ठीक रखें। पूर्व केंद्रीय मंत्री को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। राजद नेता तेजस्वी यादव और शरद यादव तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने फलों का रस पिलाकर कुशवाहा का उपवास तुड़वाया।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने कहा कि कुशवाहा मधुमेह से पीड़ित हैं। उनका स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित था। उनके उपवास तोड़ने से हमें बहुत राहत मिली है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। नीतीश कुमार सरकार के लिए हमारा विनम्र संदेश है कि यह हमारी लड़ाई की सिर्फ शुरुआत है, अंत नहीं।
विज्ञापन


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि कुशवाहा ने अपना काम कर दिया है। हम चाहते हैं कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं हों, लेकिन नीतीश कुमार और उनकी सरकार की प्राथमिकता कुछ और है। अब कुशवाहा को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए ताकि वह फिर से नए जोश के साथ लड़ सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें