मिली जानकारी के अनुसार मृतक मिथुत माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी में काम करता था, जो जगदीशपुर में पोस्टेड था। वह अपने ब्रांच से पैसा वसूली के लिए गुरुवार सुबह निकाला। इसी दौरान जगदीशपुर से नानोसती पैसा वसूली के लिए जा रहा था। तब तक जगदीशपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया है। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई है।
मौत के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मझौलिया पुलिस तथा डायल 112 की टीम एवं एसआई भूपेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। उधर घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।