फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मोतिहारी में भारतीय वायुसेना के एक जवान की चाकू मारकर हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित

Sun, 09 Jan 2022 03:25 AM IST
देव कश्यप एएनआई, संग्रामपुर
विज्ञापन
मृतक के पिता। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी जिले के संग्रामपुर इलाके में विवाद के बाद कुछ लोगों ने भारतीय वायुसेना के एक जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि 'हमने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। हमने तीन-चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


वहीं, मृतक के पिता ने कहा कि "हमने अपने खेत में सरसों की फसल बोई है और शराब माफिया हमारे खेतों से होकर गुजरते थे, जिस पर मेरे बेटे ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उसे मार डाला।”
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें