फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: वैशाली में बुजुर्ग की निर्मम तरीके से गला रेतकर हुई हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 15 Sep 2023 07:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली में बुजुर्ग की निर्मम तरीके हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर इसके पहलूओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की निर्मम तरीके से गला रेतकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण पंचायत के बघनोचा गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद महनार थाने की पुलिस मौके पर पंहुची। परिजनों ने वरिष्ठ पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर के बाहर सोया हुआ था। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात किसी ने तेज धार वाले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन वरिष्ठ अधिकारी से जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक बघनोचा गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी विषनाथ राय (65) बताया गया है। फिलहाल घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। वहीं, पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेजने की कोशिश की है। भारी संख्या में घटनास्थल पर लोग भी एकत्र हो गए हैं। मृतक हर दिन की तरह बीती रात भी घर के बाहर लगे ठेले पर सोया हुआ था। जहां उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक की पतोहू मंजू देवी के मुताबिक हर दिन ये ठेला पर ही सोते थे। जब हम पांच बजे सुबह में उठकर इनको देखने आए तो देखा कि इनका गला कटा हुआ है। तब वहां मौजूद आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों को बताया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना के पहलूओं की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें