फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की साजिश नाकाम, मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को दबोचा

Fri, 04 Jul 2025 07:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज, अमर उजाला,मोतिहारी

सार

मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुगौली में एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद हुए। 
 
विज्ञापन
मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी पुलिस ने गुरुवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरटेल पेमेंट बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सुगौली-छपराबहास रोड स्थित रेल ओवरब्रिज के समीप की गई, जहां पांच अपराधियों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके में सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी दौरान मुख्य मार्ग किनारे खड़े तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें दो के पास से कमर में छुपाकर रखे गए दो देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान निम्न रूप में की गई है:

पंकज कुमार, पिता मनोज कुमार यादव, निवासी – नयाटोला हरपुर, थाना पिपराकोठी

अभय कुमार उर्फ बिट्टू कुमार, पिता कृपाशंकर प्रसाद

प्रकाश कुमार, पिता सर्वजीत राय, निवासी – कझिया गांव, थाना कोटवा

यह भी पढ़ें:  चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो
विज्ञापन


पंकज और प्रकाश कुमार के पास से एक-एक देशी कट्टा और दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि अभय कुमार के पॉकेट से भी दो जिंदा कारतूस मिले। तीनों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनके जरिए अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


छापेमारी टीम में पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़, अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें