फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: पुलिस की शर्मनाक करतूत बच्चे पर फेंकी चाय से भरी केतली, कब होगी कार्रवाई?

Wed, 01 Sep 2021 12:18 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • दुकानदार ने चाय और सिगरेट के पैसे देने की मांग की तो पुलिस वाले आगबबूला हो गए
  • गर्म केतली से दुकानदार के मासूम भतीजे के दोनों पांव पूरी तरह जल गए
विज्ञापन
पटना एसपी अंबरीश राहुल - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में एक पुलिसकर्मी द्वारा चाय बेचने वाले लड़के पर गर्म दूध फेंकने का मामला सामने आया। पटना के सिटी एसपी (सेंट्रल) अंबरीश राहुल ने कहा कि इस मामले में पुलिसकर्मी पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो गया है। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

बिहार में पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। पटना के हड़ताली मोड़ के नजदीक 12 साल के मासूम बच्चे पर चाय की गरम केतली फेंक देने का आरोप पुलिसवालों पर लगा है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के हड़ताली मोड़ के पास स्थित पंत भवन के पास चाय की दुकान है। जहां श्री कृष्ण पुरी थाने की पुलिस बोलेरो से पहुंची। उसमें से चार-पांच पुलिसवाले उतरे और चाय मांगी।
विज्ञापन


इसके बाद सिगरेट देने को कहा। जब दुकानदार ने चाय और सिगरेट के पैसे देने की मांग की तो पुलिस वाले आगबबूला हो गए। उनमें से दो सिपाहियों ने मासूम के चाचा को लाठी से पीट दिया। उसके बाद चूल्हे पर चढ़ी चाय की केतली को पैर से मार गिरा दिया।

गर्म केतली से दुकानदार के मासूम भतीजे के दोनों पांव पूरी तरह जल गए। बच्चा चीखता रहा, लेकिन पुलिस वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वे वहां से गाड़ी में बैठकर आराम से निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें