फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाईवे किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर; बारात से लौट रहे थे सभी

Sat, 19 Apr 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Road Accident News: पांचों युवक बारात से लौट रहे थे। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के पास कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक कार को नियंत्रित कर पाता तब तक गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के महान गांव पास भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। शनिवार अहले सुबह पांच युवक नवादा जिले से बारात से लौट रहे थे। हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चालक व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


चालक समेत दो लोग घायल
पुलिस ने स्थनीय लोगों की मदद से दोनाें को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अलीगंज पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। मरने वालों में तीनों टाउन थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा निवासी बाबू गुप्ता, रिशु सिन्हा, और विक्रम कुमार शामिल थे। वहीं चालक टाउन थाना क्षेत्र के ही अमरथ निवासी रोहित कुमार जो गंभीर रूप से घायल है। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया है।
इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद का रूख स्पष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

100 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी कार
लोगों का कहना है कि सभी लोग कार से नवादा से लौट रहे थे। लछुआड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग के महान गांव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। लोगों का कहना है कि कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, इसी कारण वह अनियंत्रित हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का शीशा तोड़ते हुए कार तीन लोग बाहर फेंका गए। वहीं दो लोग अंदर ही फंस गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें